FD निवेशकों के लिए बड़ी खबर, 1 जून से FD ब्याज दरों में हुआ बड़ा बदलाव – Fixed Deposit Interest Rate

By Prerna Gupta

Published On:

Fixed deposit interest rate

FIxed Deposit Interest Rate : बढ़ती महंगाई के समय में लोग सुरक्षित और अच्छे रिटर्न वाले निवेश की खोज में रहते हैं। शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प जोखिम भरे होते हैं, इसलिए अधिकांश लोग बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को प्राथमिकता देते हैं। FD एक ऐसा निवेश विकल्प है जहाँ पैसा सुरक्षित रहता है और गारंटीड रिटर्न भी प्राप्त होता है।

अगर आप भी FD कराने की सोच रहे हैं, तो आपके पास आज का दिन (31 मई) बहुत खास है। दरअसल, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) ने 1 जून 2025 से FD की ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आज FD कराने पर आपको सबसे ऊंची ब्याज दर मिल सकती है।

सीनियर सिटीजन को मिलेगा 9.10% का फायदा

बैंक ने 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को 9.10% सालाना ब्याज देने की स्कीम 31 मई तक के लिए लागू की है। आम ग्राहकों को भी इस अवधि की FD पर 8.60% तक ब्याज मिल रहा है। लेकिन 1 जून से ये रेट घटकर सीनियर सिटीजन के लिए 8.40% और आम ग्राहकों के लिए 8.00% रह जाएगी।

यह भी पढ़े:
LPG Price Today 1 जून से सस्ता हुआ LPG सिलेंडर? जानिए ताजा रेट – LPG Price Today

कल से ब्याज दरों में होगी बड़ी कटौती

1 जून 2025 से सूर्योदय बैंक की FD दरें 0.10% से लेकर 0.70% तक घट जाएंगी। यह नई दरें सभी अवधि की FD पर लागू होंगी। यानी जितना ज्यादा समय आप FD में पैसा जमा करेंगे, ब्याज दर उतनी अलग होगी।

आम ग्राहकों के लिए नई FD दरें:

सीनियर सिटीजन के लिए नई FD दरें:

आज ही करें निवेश, कल से कम हो जाएगा रिटर्न

अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे और आपको सबसे ज्यादा ब्याज मिले, तो आज FD बुक करना सबसे अच्छा फैसला हो सकता है। खासकर सीनियर सिटीजन के लिए यह आखिरी मौका है 9.10% ब्याज पाने का। 1 जून से यह दरें घट जाएंगी।

Suryoday Small Finance Bank इस समय देश में सबसे ऊंची FD ब्याज दरें दे रहा है। लेकिन यह मौका केवल 31 मई तक ही है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द फैसला लें, क्योंकि कल से ये दरें कम हो जाएंगी और रिटर्न पर सीधा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़े:
RBI New Rule RBI ने दिया चेतावनी: तुरंत नहीं किया ये काम तो खाता होगा बंद RBI New Rule

Leave a Comment